फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Foot slipped while boarding the bus, death due to wheel falling off

Shamli News: बस में चढ़ते समय फिसला पैर, पहिया ऊपर से उतरने से मौत

Mon, 24 Apr 2023 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Foot slipped while boarding the bus, death due to wheel falling off
थानाभवन। बस में चढ़ते समय पैर फिसलने से गिरे व्यक्ति के ऊपर से पहिया उतर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव कुड़ाना निवासी मांगेराम पुत्र तिलका की पुत्री की शादी नौजल गांव में हुई थी। मांगेराम अपनी पुत्री की ससुराल गए थे। रविवार शाम वहां से लौटते समय नगर के शामली बस स्टैंड पर एक सहारनपुर से शामली जा रही रोडवेज की बस में चढ़ रहे थे। अचानक ही बस चल पड़ी, जिससे पैर फिसलने से मांगेराम सड़क पर गिर गए। बस का पहिया उनके ऊपर से उतर गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मांगेराम की पुत्री को फोन कर मामले की जानकारी दी। उसने बताया कि रविवार को उसके पिता उससे मिलने आए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed