{"_id":"58a893984f1c1bac12d84aa8","slug":"following-the-movement-of-trains-deteriorated","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक से बिगड़ी ट्रेनों की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक से बिगड़ी ट्रेनों की चाल
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 19 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
problem
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। थानाभवन के पास रेलवे फाटक पर अडंरपास के निर्माण के कारण छह घंटे के ब्लाक से दिल्ली, शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। जिससे यात्रियो को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
शनिवार को दिल्ली, शामली, सहारनपुर मार्ग पर कांधला-शामली और थानाभवन- ननौता के बीच अंडरपास का निर्माण कार्य निर्धारित किया था। थानाभवन-ननौता के बीच रेलवे फाटक 111 पर सुबह 8.40 बजे पर अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू किया। जिस कारण दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैैसेंजर ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन पर सुबह नौ बजे खड़ी हो गई।
इसको शामली से सहारनपुर तक स्थगित करना पड़ा। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 10.50 बजे का है। यह ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। शामली से सहारनपुर तक इस ट्रेन को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
शामली से दिल्ली के लिए लाल पैसेंजर ट्रेन को दोपहर तीन बजे के बाद रवाना किया गया। शाम 6.45 बजे शामली से सहारनपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन का रवाना किया।
दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय दोपहर दो बजे है। अंडरपास निर्माण के कारण दो पैसेंजर ट्रेन दो घंटे बाद शामली शाम को चार बजे के बाद पहुंची है। अंडरपास के चलते पूरे दिन दिल्ली से शामली, सहारनपुर रेलमार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा है। उत्तर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर मनोज यादव ने बताया कि अंडरपास का निर्माण समय अवधि पर पूरा कर लिया गया है।