फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Following the complaint, the cemetery land was surveyed.

Shamli News: शिकायत के बाद कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश कराई

Fri, 30 Jan 2026 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Following the complaint, the cemetery land was surveyed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। बृहस्पतिवार की देर शाम जलालाबाद में दिल्ली–सहारनपुर रोड स्थित बिजली घर के सामने स्थित कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश की गई। यह कार्रवाई मुस्लिम समाज के लोगों की शिकायत के बाद की गई, जो उक्त भूमि को कब्रिस्तान होने का दावा कर रहे हैं।
सहायक चकबंदी अधिकारी शामली नरेंद्र चौहान एवं कानूनगो राकेश मौर्य के नेतृत्व में पैमाइश कराई गई। इसी दौरान खसरा संख्या 1149 पर पट्टाधारक अपनी भूमि की निशानदेही कराने लगे तो कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने लगी, जिस पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया और मामला शांत कराया।
विज्ञापन

लेखपाल विजय राठी ने भूमि के एक हिस्से पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर खेती की जा रही थी, जबकि भूमि के दूसरे हिस्से में कब्रिस्तान पाया गया है, जहां सैकड़ों कब्र मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि इस भूमि पर पूर्व में कुछ लोगों को सरकारी पट्टे भी आवंटित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन जाहिर मलिक, कन्नू कुरैशी, इरफान कुरैशी, यूनुस कुरैशी, मोबिन कुरैशी, बल्ला, बल्लू पहलवान, कैफ खान, श्रवण कोरी, प्रमोद राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed