फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fog road, track impressed

कोहरे से सड़क, ट्रैक सब प्रभावित

Wed, 07 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 07 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fog road, track impressed
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से अचानक मौसम में बदलाव आ गया। मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल और   कोहरा छाए रहने और बर्फीली हवाएं चलने से लोग ठिठुरते रहे। धूप न निकलने के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कोहरा छाए रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले चार दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। शीत लहर भी चलती रहेगी।
विज्ञापन


शहर के कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, नया बाजार, नेहरू रोड, नगर पालिका रोड समेत कई बाजार ग्राहक न आने से सूने रहे। सुबह के समय जबरदस्त कोहरा छाए रहने ने दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर और सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेनें आधा घंटे से लेकर दो घंटे तक लेट रहीं। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस का शामली पहुंचने का समय सुबह 7:30 बजे है। यह एक्सप्रेस ट्रेन 8:30 बजे शामली पहुंची।
विज्ञापन


सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 8:30 बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन डेढ़ घंटा लेट पहुंची। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय 9:00 है। यह पैसेंजर भी एक घंटा देरी से पहुंची। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 11:00 बजे है। यह ट्रेन 11:30  बजे पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली ट्रेनें आधा घंटे से लेकर एक घंटा लेट रहीं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यही हाल यूपी रोडवेज और प्राइवेट बसों का रहा है।

एक घंटा से लेकर दो घंटे तक रोडवेज बसे लेट पहुंचीं। शामली रोडवेज बस स्टेशन के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि कोहरा एवं बादल छाए रहने से रोडवेज बसों की समय सारणी को बदलना पड़ेगा। कोहरे का असर रोडवेज बसों पर शुरू हो गया है।  बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव एवं शीत लहर चलने का कारण पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी और डिस्टर्वबेंस माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल चार दिन तक आकाश में बादल और कोहरा छाया रहेगा। शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा।


दिन में भी जली रहीं वाहनों की लाइटें
कोहरे के कारण सुबह से लेकर दोपहर तक हाईवे पर वाहनों की लाइटें जली रहीं। दोपहर तक सड़कों पर वाहन रेंगते नजर जाए। 12:00 बजे के बाद कोहरा छटने पर वाहन चालकों को थोड़ी राहत हुई, लेकिन शाम होते-होते फिर से कोहरा घिरने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed