फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fog prevailed throughout the day, sun was not visible

Shamli News: दिनभर छाया कोहरा, नहीं हुए सूरज के दर्शन

Thu, 14 Nov 2024 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fog prevailed throughout the day, sun was not visible
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। बुधवार को इस सीजन का सबसे अधिक घना कोहरा जिलेभर में छाया रहा, जिसके चलते सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। वहीं सुबह क समय कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फर्राटा भरने वाले वाहन धीमीगति से चलते नजर आए।
वहीं अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज गया गया। इस तरह तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। एक्यूआई 176 दर्ज हुआ। वहीं स्मॉग के कारण अस्थमा, सांस, हृदय रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वैसे तो पिछले कई दिन से रात के समय स्मॉग और सुबह के समय कोहरा पड़ रहा है। मगर बुधवार को जब लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया हुआ था। आलम यह था कि सड़क और हाईवे पर दृष्टया अन्य दिनों के अपेक्षा बहुत कम रही। चालक वाहनों को धीरे-धीरे चलाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डाॅ. संदीप के अनुसार, बुधवार को सीजन का सबसे अधिक कोहरा रहा। एक्यूआई करीब 176 दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को एक्यूआई 187 दर्ज हुआ था। आगामी दो दिनों में और अधिक कोहरा पड़ने की संभावना है। वहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ़ किशोर आहूजा और डॉ़ समर के अनुसार, स्मॉग और कोहरे के कारण जिले में लगातार सांस और आंखों में जलन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हर रोज 300 से अधिक मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं।

सांस और दिल के रोगी के लिए स्मॉग खतरनाक : जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि वायु प्रदूषण और कोहरे के कारण सांस के रोगियों को ज्यादा परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed