फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fog began to vanish so sunny

धूप निकली तो छंटने लगा कोहरा

Thu, 15 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 15 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fog began to vanish so sunny
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। दिन में धूप निकलने से सुबह का कोहरा छंटने लगा है। लेकिन इसके बाद भी ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह के समय आकाश में बादल एंव कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से स्कूली        बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।           दस बजे के बाद कोहरा हटने से  धूप निकली। जिससे लोगों को         ठंड से राहत मिली। पूरे दिन धूप निकलने से मौसम सुहाना रहा। दोपहर के समय लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन


उधर, सहारनपुुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस, दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने           वाली पैसेंजर ट्रेन, दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली               लाल ट्रेन सहारनपुर से चलकर एक घंटा लेट शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के लेट रहने से       यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि पूरे सप्ताह सुबह के समय कोहरा रहेगा।  सोमवार से सुबह का कोहरा हटने की संभावना है। कोहरे छाए रहने से गेहूं की फसल को लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed