फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fog and drizzle increased chill

कोहरा और बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन

Fri, 13 Dec 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fog and drizzle increased chill
शामली रेलवे स्टेशन पर ठंड में कपडा लपेट कर बैठे यात्री - फोटो : SHAMLI
शामली। बृहस्पतिवार को कोहरा, सुबह शाम हुईं बूंदाबांदी और बर्फीली हवाओं ने हाल बेहाल कर दिया। सुबह की ठिठुरन में मासूम बच्चे स्कूल गए। दोपहर तक कोहरा छाया रहा। दिन भर धूप नहीं निकली। बाजार में ग्राहकों का टोटा रहा। मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार को भी इसी तरह के मौसम की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह उठते ही आसमान में कोहरा छाया था लेकिन साढ़े छह बजे हल्का हो गया। दोपहर तक तो कोहरा खत्म हो गया लेकिन दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। सुबह करीब 11 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे मौसम में बर्फीली हवाएं चली। दिन भर मौसम सर्द रहा। शाम करीब सात बजे हल्की बूंदाबांदी से हवाएं और बर्फीली हो गई। शाम को शुगर मिल में गन्ना डालकर लौट रहे किसानों का भी ठंड के कारण बुरा रहा रहा। किसान रजवाई और कंबल लपेटे मिल में गन्ना डालने जा रहे थे। कुछ पर टोपा, मफलर नहीं था तो उन्होंने टाट की बोरी को ही ओढ़ लिया था। शाम को बूंदाबांदी के वक्त कई किसान इसी तरह ठंड और बूंदाबांदी से बचते हुए जा रहे थे।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में ठिठुरे मासूम
सुबह के वक्त स्कूल जा रहे बच्चे कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल गए । छुट्टी के बाद दोपहर में लौटते वक्त तो ओर ज्यादा ठंड थी। साइकिल पर सवार बच्चे ठंड में ठिठुर रहे थे। जर्सी कोट और कैप में भी उन्हें कंपकंपी छूट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में रही ग्राहकी कम
ठंड की वजह से बृहस्पतिवार केे बाजार भी ठंडे रहे। शाम के वक्त बाजार में ग्राहकों का टोटा नजर आया। रात साढ़े नौ बजे तक खुलने वाली दुकानें भी रात आठ बजे ही बंद होने लगी थी। व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि ठंड के मौसम में रात को ग्राहक भी कम ही आते हैं। इसलिए व्यापारी दुकान जल्दी बंद कर देते हैं।
आज भी बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना
कृषि विज्ञान केंद्र मोदीपुरम के मृदा विभाग का अध्यक्ष एके अहलूवालिया ने बताया कि शुक्रवार को भी मौसम दिन भर बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम पारा भी गिरने की संभावना है।

बच्चों का खास ध्यान रखें
शामली सीएचसी के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुपम सक्सेना ने बताया कि ठंड के इस मौसम में खासतौर से नवजात शिशुओं का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस मौसम में बच्चों को निमोनिया होता है। प्रतिदिन केस आ रहे हैं। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं बेहतर होगा कि अधिक ठंड में बाहर ना भेजें। बच्चों के पोषण पर भी ध्यान दें।

शामली माजरा रोड पर कोहरे में गुजरते वाहन

शामली माजरा रोड पर कोहरे में गुजरते वाहन- फोटो : SHAMLI

शामली रेलवे लाइन पर फैला कोहरा

शामली रेलवे लाइन पर फैला कोहरा- फोटो : SHAMLI

शामली  में कल रात्री 10बजे फैला कोहरा

शामली में कल रात्री 10बजे फैला कोहरा- फोटो : SHAMLI

शामली सर्दी में स्कूल से छोटे बच्चे को लाता युवक

शामली सर्दी में स्कूल से छोटे बच्चे को लाता युवक- फोटो : SHAMLI

शामली सर्दी में स्कूल जाती छात्राएं

शामली सर्दी में स्कूल जाती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली सर्दी में स्कूल जाती छात्राएं

शामली सर्दी में स्कूल जाती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed