फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Flyover construction will increase if the height of the power line decreases

विद्युत लाइन की ऊंचाई घटे तो फ्लाईओवर निर्माण कार्य आगे बढ़े

Fri, 26 Aug 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Flyover construction will increase if the height of the power line decreases
बलवा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। बलवा रेलवे फाटक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण में रेल विद्युत लाइन बाधा बन रही है। इसके नीचे होने पर ही फ्लाईओवर निर्माण शुरू हो सकेगा। एनएचएआई की ओर से रेल विद्युत लाइन की ऊंचाई कम करने का एस्टीमेट तैयार करके दिल्ली रेलवे मंडल को भेजा जा चुका है। वहां से मंजूरी के बाद रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ब्लॉक लेकर प्रस्तावित फ्लाईओवर के नीचे विद्युत लाइन की ऊंचाई कम करेगी।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का दस किमी लंबा शामली बाईपास बलवा गेट से शुरू होकर रेलवे फाटक, सिंभालका से सेहटा होते हुए शामली तहसील के बराबर से सहारनपुर रोड पर साईं धाम मंदिर से आगे मिल रहा है। बलवा गेट से सहारनपुर रोड तक बाईपास निर्माण दो माह पूर्व पूरा चुका है, लेकिन बलवा रेलवे ओवरब्रिज, सिभालका व सेहटा में फ्लाईओवर निर्माण अधर में है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे तथा शामली बाईपास का निर्माण कर रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र बालियान का कहना है कि बलवा समेत हाईवे के दूसरे फ्लाईओवर का निर्माण करने की अनुमति नहीं है। जिससे बलवा रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर का निर्माण अधर में है। उनका कहना है कि बलवा फ्लाईओवर निर्माण में रेल विद्युत लाइन बाधा बन रही है। रेल विद्युत लाइन नीचे हो तो फ्लाईओवर निर्माण में तेजी आए। हालांकि एनएचएआई की ओर से रेल विद्युत लाइन की ऊंचाई करने का एस्टीमेट तैयार करके दिल्ली मंडल भेजा गया है।
विज्ञापन

एनएचएआई अवगत कराए
उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के डीआरएम डिंपी गर्ग का कहना है कि रेलवे पुलों के निर्माण की अनुमति लेने का जिम्मा एनएचएआई बागपत इकाई का है। उन्होंने अभी तक रेलवे पुलों के निर्माण के लिए अनुमति नहीं ली है। यदि अनुमति के लिए आवेदन किया है उनके कार्यालय के संज्ञान लाया जाए। जिस पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed