फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Floor from conflict, are dreams come true

संघर्ष से मिली मंजिल, सपने हो रहे साकार

Mon, 25 Jan 2016 12:39 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 25 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Floor from conflict, are dreams come true
शामली। जिले में भले ही क्रिकेट खेलने के संसाधन कम हो, लेकिन प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अपने संघर्षों के बलबूते यहां के युवा देश प्रदेश में पहचान बना रहे हैं। पहले गांव लपराना के प्रवीण कुमार उर्फ पीके ने इंडियन क्रिकेट टीम में जगह बनाई। अब भैंसवाल के विनीत पंवार भी यही सपना लेकर क्रिकेट खेल रहे हैं। फिलहाल वह यूपी की अंडर-19 क्रिकेट टीम में खेल रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए न तो कोई बड़ा स्टेडियम है और न ही यहां अधिक संसाधन है। एक दो प्राइवेट स्कूलों में जरूर क्रिकेट एकेडमी चल रही है, लेकिन उनमें भी स्कूल के छात्र ही खेलते हैं। इसके बावजूद कुछ प्रतिभाएं अपने दम पर निखर रही है। इन्हीं में से एक हैं गांव भैंसवाल के विनीत पंवार। अपने संघर्ष के बलबूते विनीत पंवार यूपी की अंडर 19 टीम में शामिल हो चुके हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन


विनीत का कहना है कि पहले गांव में क्रिकेट खेलते थे, क्रिकेट में कॅरियर बनाने की सोची, तो परिवार के लोगों ने साथ दिया। बड़े भाई अनुज पंवार काफी समय से मेरठ में रह रहे हैं। करीब पांच साल पहले उन्होंने मेरठ में बुला लिया, ताकि एकेडमी से जुड़कर बेहतर प्रैक्टिस हो सके। बस यहीं खेलना शुरू कर दिया और इस मुकाम तक पहुंचा। अब इंडियन क्रिकेट टीम में शामिल होना का सपना है। उसके लिए लगातार मेहनत कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बीएसएम क्रिकेट एकेडमी के संचालक सूर्यवीर सिंह का कहना है कि जिले में स्टेडियम हो और उसमें सरकार की ओर से कोच नियुक्त हो। जो खिलाड़ियों को अच्छी कोचिंग दे सके, तो यहां के युवा बेहतर खेल सकते हैं। एकेडमी के स्तर से हम प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह नाकाफी हैं।

सुविधाएं मिले, तो निखरेंगे खिलाड़ी
विनीत का मानना है कि जिले में क्रिकेट खेलने के लिए स्टेडियम नहीं है। यदि यहां पर भी बड़े शहरों की तर्ज पर स्टेडियम बन जाए, तो ग्रामीण क्षेत्रों से बेहतर खिलाड़ी मिल सकते हैं। ऐसे खिलाड़ी जो आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण बाहर खेलने नहीं जा पाते। अच्छी प्रैक्टिस से वह भी निखर सकते हैं। 


यूपी की अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल विनीत अभी हाल ही में मुंबई में चली कूच विहार ट्रॉफी में खेला। तेज गेंदबाज के रूप में विनीत अपनी टीम की ओर से खेले। यहां उनकी टीम ने मुंबई को हराकर ट्रॉफी जीती। अब तक विनीत छह मैच खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 19 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed