फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Flooded with dirt, fear of diseases

गंदगी से अटा तालाब, बीमारियों की आशंका

Wed, 15 Jul 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Flooded with dirt, fear of diseases
कैराना के गांव बराला कुकरहेडी में खेतो में घुसा तालाब का गंदा पानी - फोटो : SHAMLI
गंदगी से अटा तालाब, बीमारियों की आशंका
विज्ञापन

कैराना। गांव के तालाब की साफ-सफाई न कराने के कारण तालाब दलदल में तब्दील हो गया है। गंदगी और बदबू के कारण गांव में संक्रमित बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने एसडीएम से गांव के तालाब की खुदाई एवं पानी की निकासी कराने की व्यवस्था कराने मांग की है।

मंगलवार को ग्राम बराला कुकरहेड़ी के आधा दर्जन ग्रामीणों ने एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को एक शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम बराला कुकरहेड़ी में दक्षिण दिशा में एक तालाब है। गांव का बरसाती व रोजमर्रा का पानी इस तालाब में जाता है। लेकिन तालाब की सफाई नहीं कराई गई जिस कारण गांव का कूड़ा करकट भरने से तालाब गंदगी से अट गया है। इससे बरसात का पानी तालाब में नहीं पहुंच पाता। गांव का पानी गलियों में भरा रहता है। ग्रामीणों ने एसडीएम से तालाब की सफाई कराने की मांग की है। इस दौरान महबूब, दाऊद, गय्यूर, मशरूफ, नूर हसन, वैसर अली व तैयब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed