Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Flaws found in the inspection of old age ashram, 24 aged people found less,

वृद्धाआश्रम के निरीक्षण में मिली खामियां, मौके पर 24 वृद्ध मिले कम, -- राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा ने किया निरीक्ष

Tue, 31 Dec 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Flaws found in the inspection of old age ashram, 24 aged people found less,
शामली वृद्वाआश्रम में निरिक्षण करती महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह - फोटो : SHAMLI
वृद्धा आश्रम के निरीक्षण में मिली खामियां, 24 वृद्ध मिले कम,
विज्ञापन

शामली। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काफी खामियां मिलीं। आश्रम में मृतक वृद्धों का प्रमाणपत्र चस्पा न किए जाने, छह कर्मचारियों के गैरहाजिर पाए जाने पर नाराजगी जताई। आश्रम में कुल संख्या के हिसाब से 24 वृद्ध कम मिले। रजिस्टर में एक आवेदक का अंगूठे का सत्यापन न होने पर एसडीएम सदर संदीप सिंह को रजिस्टर का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा के कार्यों में लापरवाही पर अंसतोष व्यक्त किया।

मंगलवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने शहर के करनाल रोड स्थित वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वृद्धा आश्रम में 16 कर्मचारियों में दस कर्मचारी मौजूद है। मौके पर सत्यप्रकाश, योगेश, रतनपाल, सुुनीता, सविता देवी, लेखाकार धर्मेंद्र कुमार आदि छह कर्मचारी मौके पर नही मिले। आश्रम में रिकार्ड के मुताबिक 64 वृद्धों में 21 पुुरुष और 19 महिलाओं को दर्शाया गया है। मौके पर 40 वृद्ध ही मिले, जो स्थानीय पाए गए। रजिस्टर चेक करने पर एक आवेदक का अंगूठा लगा मिला, मगर अंगूठा सत्यापित नहीं हुआ। इस मामले में एसडीएम सदर संदीप सिंह को रजिस्टर में दर्ज अंगूठा सत्यापित करने व कर्मचारियों और वृद्धों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा ने निरीक्षण के बाद बताया कि आश्रम संचालकों ने तीन वृद्धों की मौत दर्शायी गई है, मगर आश्रम के मृतक वृद्धों की मौत का प्रमाण पत्र आश्रम भवन में चस्पा नहीं मिले। आश्रम के संचालक एनजीओ को वृद्ध की मौत का प्रमाण पत्र चस्पा करने के निर्देश दिए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा के कार्यों पर असंतोष प्रकट करते हुए कहा कि उनके कार्यो में लापरवाही उजागर हुई है। उनके द्वारा प्रतिमाह आश्रम के निरीक्षण रिपोर्ट प्रदेश के समाज कल्याण विभाग को नहीं भेजी जा रही है। इस मामले में उनके पास कोई जवाब नहीं मिला। आश्रम का लीज एग्रीमेंट नहीं मिला है, जबकि आश्रम भवन का 90 हजार रुपये किराया दिया जारहा है। उन्होंने बताया कि आश्रम में मौजूूद वृद्धों की बीमारियों की जांच के लिए जल्द शिविर लगाया जाएगा।

शामली वृद्वाआश्रम में निरिक्षण करती महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह

शामली वृद्वाआश्रम में निरिक्षण करती महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed