फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five vehicles including two bikes collided due to lack of red light

Shamli News: रेड लाइट न होने से, दो बाइक सहित पांच वाहन भिड़े

Wed, 01 Feb 2023 08:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 01 Feb 2023 08:12 PM IST
विज्ञापन
Five vehicles including two bikes collided due to lack of red light
कैराना में भूरा अंडरपास पर रेड लाइट न होने के कारण भिड़े वाहन।
शामली, कैराना। अंडरपास पर रेड लाइट नहीं होने के कारण रेत भरे तेज रफ्तार डंफर ने डीसीएम, कार व दो बाइक में टक्कर मार दी। डंफर के पहिए ने नीचे एक बाइक फंस गई। जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए शामली पहुंचाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे भूरा बाईपास पर बने अंडरपास पर पानीपत की ओर से तेज गति से रेत का ओवरलोड डंफर आ रहा था। कैराना की साइड से डीसीएम अंडरपास क्रॉस करके भूरा की ओर जा रहा था। जबकि भूरा की ओर से मोहल्ला अलखुर्द निवासी जीशान कार से अपने परिवार के साथ कैराना आ रहा था। इसके अलावा मोहल्ला छड़ियान निवासी 35 वर्षीय फरमान और नानौता थाना क्षेत्र के गांव माधोपुरा निवासी खालिद अलग-अलग बाइकों से भूरा की ओर से कैराना आ रहे थे। भूरा रोड पर अंडरपास पर रेड लाइट न होने के कारण डंफर ने पहले डीसीएम व कार में टक्कर मारी। इसके बाद फरमान की बाइक को कुचल दिया। जबकि खालिद की बाइक भी डंफर की चपेट में आ गई। इस हादसे में फरमान बुरी तरह घायल हो गया जबकि कार सवार जीशान व उसका परिवार और दूसरी बाइक सवार खालिद को मामूली चोट आई।
विज्ञापन

हादसे के बाद डंफर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर फरमान को उपचार के लिए शामली पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने में लग गई। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
18 नवंबर को अमर उजाला ने उठाया था मामला
अमर उजाला ने पानीपत से नगीना तक बनाए गए हाईवे 709 एडी के अंडरपास पर रेड लाइट न होने के कारण हादसों के प्रति 18 नवंबर को मामला उठाया था। लेकिन एनएचएआई के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिस कारण मंगलवार को भूरा रोड पर अंडरपास हादसा हो गया। लोगों ने प्रशासन से अंडरपास पर रेड लाइट लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed