फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five miscreants robbed of trucks caught

मुठभेड़ में ट्रक लूटने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

Fri, 19 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants robbed of trucks caught
कैराना पुलिस व एसओजी द्वारा मुठभेड के दौरान पकडे गये लूटरे तथा बदमाशो से बरामद 22 टायरा ट्रक - फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। पुलिस और एसओजी की टीम ने मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 13 दिन पहले लूटा गया ट्रक और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाश लूटे गए ट्रक को बेचने पंजाब जा रहे थे। इसके बाद उनकी राजस्थान के भीलवाड़ा में व्यवसायिक प्रतिष्ठान में डकैती डालने की योजना थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पांच फरवरी की सुबह करीब चार बजे उत्तराखंड के ऋषिकेश से पानीपत जा रहे खाली 22 टायरा ट्रक को कार सवार बदमाशों ने बाईपास पर लूट लिया था। बदमाश चालक बिजेंद्र निवासी मोखरा थाना बहुअकबरपुर जिला रोहतक हरियाणा और सहचालक करण सिंह को बंधक बनाकर कार से ले गए और कांधला क्षेत्र के गांव नाला के निकट छोड़कर फरार हो गए थे। चालक बिजेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस व एसओजी टीम ने सूचना के आधार पर भूरा तिराहे से आगे झिंझाना रोड पर पांच फरवरी को लूटे गए 22 टायरा ट्रक को देखकर उसे रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए ट्रक को रुकवा लिया और मौके से पांच बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के नाम अल्मुदीन निवासी जोगियाखेड़ा थाना फुगाना जिला मुजफ्फरनगर, आजाद व नौशाद निवासी नगला रियावली थाना रतनपुरी, बाबू चौहान निवासी काजीवाड़ा शामली, अब्दुल सलाम निवासी पांचली बुजुर्ग थाना सरूरपुर मेरठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के कब्जे से लूटा गए ट्रक के अलावा चार तमंचे, सात कारतूस, चाकू बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि लूटे गए ट्रक को पंजाब में बेचने के लिए ले जा रहे थे। बदमाशों द्वारा पूर्व में मुजफ्फरनगर से डंपर लूटा था। बदमाशों से पूछताछ में पता चला है कि उनकी राजस्थान के भीलवाड़ा में व्यवसायिक प्रतिष्ठान में डकैती डालने की योजना था। इसके लिए एक बदमाश रेकी भी कर चुका है।

-------
सहारनपुर में छिपाया गया था ट्रक
एसपी ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि चार फरवरी की रात बदमाश मुजफ्फरनगर से कार द्वारा ट्रक का पीछा करते हुए आ रहे थे। कैराना में शामली बाइपास पर उन्होंने ट्रक को ओवरटेक करके रुकवा लिया था। लूट करने के बाद उन्होंने ट्रक को सहारनपुर में छिपा कर रखा था। बृहस्पतिवार को वे ट्रक को बेचने के लिए जा रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर कैराना और एसओजी पुलिस सक्रिय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed