फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five members of vehicle thief gang arrested

वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Thu, 07 Oct 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Five members of vehicle thief gang arrested
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने गांव लिलौन के जंगल में नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान वाहन चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की छह बाइक, एक स्कूटी, तीन मोबाइल, तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि बुधवार को चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने गांव लिलौन के जंगल में पूर्वी यमुना नहर पटरी पर वाहन चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद बाइकों को शामली, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड से चोरी किया गया था। चोरी करने के बाद बिना नंबर प्लेट के कुछ दिन चलाकर शामली के रहने वाले गिरफ्तार साथी सागर के पास छोड़ी थी, जिन्हें दूसरे जनपद में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों के नाम सरफराज उर्फ पाजी निवासी गांव नहाली थाना सरधना जनपद मेरठ, कृष्ण निवासी संजय कालोनी भाटी माईंस फतेहपुर डेरी थाना जौनापुर जिला साउथ दिल्ली, करण निवासी पुष्प विहार सेक्टर-1 थाना साकेत न्यू दिल्ली-17, सागर निवासी गांव खेड़ीकरमू थाना कोतवाली शामली और संदीप निवासी गांव रसूलपुर थाना सेक्टर-32 करनाल (हरियाणा) है। गिरफ्तार आरोपियों पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed