{"_id":"61eda88890db194d0a115411","slug":"five-km-cross-country-race-will-be-held-on-republic-day-shamli-news-mrt5744860163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर होगी पांच किलोमीटर की क्रास कंट्री दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर होगी पांच किलोमीटर की क्रास कंट्री दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर होगी पांच किमी की क्रॉस कंट्री दौड़
शामली। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सहारनपुर प्रेम कुमार ने बताया कि खेल निदेशालय उप्र लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सुबह नौ बजे पांच किमी की क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह दौड़ शहीद उधम सिंह स्टेडियम शामली से शुरू होकर विकास भवन शामली पर संपन्न होगी। यह प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्गों में आयोजित की जाएगी, जिसमें किसी भी आयु वर्ग का प्रतिभागी भाग ले सकता है। कहा कि जो खिलाड़ी इस क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हो वे अपना नाम किसी भी दिन कार्य दिवस में 25 जनवरी तक शाम पांच बजे तक कबड्डी कोच संजीव कुमार को अंकित कराकर चेस्ट नंबर प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि विजेता प्रथम से छठा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को खेल विभाग द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए कराई जाएगी और प्रत्येक खिलाड़ी को मास्क पहनना आवश्यक है।