{"_id":"66e5ff7c218dd9a97c086dfa","slug":"five-entrepreneurs-will-set-up-stalls-in-up-international-trade-show-received-invitation-shamli-news-c-26-1-smrt1047-128182-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पांच उद्यमी लगाएंगे स्टॉल, न्योता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पांच उद्यमी लगाएंगे स्टॉल, न्योता मिला
Sun, 15 Sep 2024 02:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
शामली। नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में होने वाले पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहली बार जिले की पहचान रिम धुरा शामिल नहीं होगा। जिले के पांच उद्यमियों को स्टॉल लगाने के लिए न्योता मिला है। इस बार रिम धुरा को एक जिला और एक उत्पाद में शामिल नहीं किया गया है।
जिला उद्योग केंद्र निदेशक जैसमीन फौजदार ने बताया कि पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ आगामी 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा में फीता काटकर करेंगे। 29 सितंबर तक चलने वाले ट्रेड शो में शामली जिले से पांच उद्यमियों को अपने उद्योगों की प्रदर्शन लगाने के लिए निमंत्रण दिया गया है। जिसमें शामली जिले के कागज का व्यापार करने वाले उद्यमी अशोक बंसल और उनके बेटे अभिनव बंसल, वैभव गोयल, रुबी, रुद्र ग्रामोद्योग को प्रदर्शनी के लिए न्यौता दिया है। निकिता पेपर मिल के डायरेक्टर अभिनव बंसल ने बताया कि वह प्रदर्शनी में क्राफ्ट पेपर का माडल ले जाकर उद्यमियों को उपयोगिता की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी कचरा से मिट्टी कंकर पत्थर को अलग करके 300 टन फ्यूल ईंधन से बिजली का उत्पादन करेगी। यह प्लांट अगले दो माह में चालू हो जाएगा। उनका कहना है कि विभाग जल्द ही उद्यमियों से बैठक करके ट्रेड फेयर शो की उपयोगिता की जानकारी देगा।