{"_id":"605f73108ebc3edbf03226f9","slug":"five-coronas-including-two-women-were-found-infected-shamli-news-mrt532015431","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं सहित पांच कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं सहित पांच कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में दो महिलाओं समेत पांच व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना का एक मरीज स्वस्थ हुआ है। अब सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।
शनिवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित के पांच केस मिले हैं। शहर के मोहल्ला काकानगर में 17 वर्षीय किशोर के सैंपल की एंटीजन किट से जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है। इसके अलावा कस्बा बनत में 32 वर्षीय युवक, शहर की अग्रवाल कालोनी निवासी 63 वर्षीय महिला, गांधी चौक निवासी 12 वर्षीय किशोर और गांव सिंभालका निवासी 25 वर्षीय महिला की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को जिले में पांच केस संक्रमित मिले हैं। एक व्यक्ति स्वस्थ हुआ है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 21 हो गई है।