फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five Corona positives including teacher, bus driver

शिक्षिका, बस चालक समेत पांच नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Fri, 26 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five Corona positives including teacher, bus driver
शामली/कैराना/गढ़ीपुख्ता। जनपद में कोरोना पॉजिटिव के पांच नए केस मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव में शिक्षिका और बस चालक शामिल है। एक युवक पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाला है, जबकि एक युवक बागपत जिले का निवासी है और एक व्यक्ति के बाहर से घर आने पर रैंडम सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। डीएम का कहना है कि सैंपलों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट में बागपत जनपद के युवक को वहीं अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। इस युवक को छोड़कर जनपद में कोरोना पॉजिटिव के चार नए केस जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनपद शामली में मेरठ मेडिकल से प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव के पांच नए मामले सामने आए है। इनमें 21 जून को शहर में एक मोहल्ला निवासी कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्ति के नजदीकी संपर्क वाले युवक के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कैराना क्षेत्र के एक गांव में स्थित स्कूल में एक सप्ताह पहले जिला बागपत के खेकड़ा निवासी स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव आने पर स्कूल स्टाफ के तीन दिन बाद सैंपल लिए गए थे। नर्स के क्लोज कांटेक्ट में आने वाली स्कूल की शिक्षिका के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इसके अलावा कस्बा कैराना में रिश्तेदारी में आए जिला बागपत के बड़ौत निवासी युवक का स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच को भेजा था। सैंपल के बाद युवक अपने घर चला गया था। सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने बागपत के स्वास्थ्य विभाग को युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति दिल्ली में बस चालक है। कुछ दिन पहले वह घर आया था। इसकी सूचना मिलने पर उसका रेंडम सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। इसके अलावा झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति दूसरे शहर से घर आया था। स्वास्थ्य टीम ने उसका रेंडम सैंपल लेकर जांच को भेजा था।

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को जनपद में कोरोना पॉजिटिव के पांच नए केस आए हैं। कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में एक युवक जिला बागपत का निवासी है और वर्तमान में वहीं पर है। उसे वहीं अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। इस युवक को छोड़कर जनपद में कोरोना पॉजिटिव के चार नए केस रह जाते हैं। इन चार लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर ये लोग निवास करते है, उस क्षेत्र मे सीलिंग और सैनिटाइजेशन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed