{"_id":"68166a7134c5af6407047d5d","slug":"five-convicts-sentenced-to-10-years-imprisonment-in-culpable-homicide-case-shamli-news-c-30-1-smrt1023-148647-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गैर इरादतन हत्या के मामले में पांच दोषियों को 10 वर्ष का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गैर इरादतन हत्या के मामले में पांच दोषियों को 10 वर्ष का कारावास
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने गैर इरादतन हत्या के मामले में पांच आरोपियों को दोषी ठहराया है। अदालत ने प्रत्येक को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 25-25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित करने की सजा सुनाई है।
साखन कलां गांव निवासी दिव्यांग सुक्रमपाल 5 अगस्त 2017 की रात करीब 8 बजे जंगल में शौच करने जा रहा था। तभी रंजिश के चलते गांव में स्थित रविदास मंदिर के समीप आरोपियों ने सुक्रमपाल को गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया था। इलाज दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में सुक्रमपाल की मौत हो गई थी। मृतक के भाई पदम सिंह ने आरोपी संजय, मोनू, अजय निवासी साखन कलां, ब्रजेश निवासी नन्हेड़ा थाना गागलहेड़ी और रविंद्र निवासी गांव भाभरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उक्त मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनीत कुमार वासवानी की अदालत में चल रहा था। शनिवार को अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।