शामली। डीएम जसजीत कौर के जिले में बृहस्पतिवार को दो साल पूरे होने पर जिले के अफसरों, अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। जसजीत कौर जिले की पहली महिला डीएम हैं। उन्होंने 24 फरवरी 2020 जिले डीएम के रुप मे कार्यकाल संभाला था। जिले में पहली बार डीएम की नियुक्ति होने के बाद मुख्यमंत्री का जिले में तीन बार भ्रमण कार्यक्रम हुआ। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में कोरोना पीड़ितों को राहत सामग्री और भोजन, चिकित्सा, दवा उपलब्ध कराई। कोरोना पॉजिटिव हुए लोगों से निरंतर दूरभाष पर कुशलक्षेम पूछकर उनका हौसला बढ़ाया और बेहद संवेदनशीलता का परिचय दिया। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे डीएम जसजीत कौर कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंची, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह, विजय पथिक महाविद्यालय कैराना के प्रवक्ता अजय बाबू शर्मा, उद्यामियों, व्यापारियों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों उनके दो साल के कार्यकाल को उपलब्धि पूर्ण बताते हुए बधाई दी।