फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   First Monday of Sawan: Surge of faith at Shiva temples.

सावन का पहला सोमवार : शिवालयों में उमड़ी आस्था

Tue, 04 Aug 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 04 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
First Monday of Sawan: Surge of faith at Shiva temples.
रेलपार के शिव दुर्गा मंदिर में।जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
शामली। सावन के पहले सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल, मिष्ठान अर्पण करते हुए गंगाजल, दूध, दही, शहद से जलाभिषेक किया। लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे।
विज्ञापन

शहर के शिव चौक स्थित हनुमान धाम के मनकामेश्वर महादेव मंदिर, रेलपार सदाशिव मंदिर, शिव दुर्गा मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी शिव मंदिर, करनाल रोड के भोलेश्वर महादेव मंदिर, मोहल्ला वनखंडी महादेव मंदिर, सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, गांधी चौक स्थित शिवमूर्ति, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, माजरा रोड स्थित भ्राकूवाला शिव मंदिर, पंजाबी कॉलोनी के रघुनाथ मंदिर, रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर और मंडी जवाहरगंज के श्री विश्वनाथ मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और मनोकामनाएं मांगी।
विज्ञापन

कैराना रोड स्थित गुलजारी शिव मंदिर के महंत शैलेंद्र गिरी महाराज ने बताया कि सावन शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी और महंत शैलेंद्र गिरी महाराज ने बताया कि मंदिरों की आकर्षक सजावट के लिए बंगाल और मुरादाबाद से कारीगर बुलाए गए हैं। शिवरात्रि से पहले सजावट का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

रेलपार के शिव दुर्गा मंदिर में।जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

रेलपार के शिव दुर्गा मंदिर में।जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

रेलपार के शिव दुर्गा मंदिर में।जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

रेलपार के शिव दुर्गा मंदिर में।जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

रेलपार के शिव दुर्गा मंदिर में।जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

रेलपार के शिव दुर्गा मंदिर में।जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed