{"_id":"5df140ea8ebc3e881c6b890c","slug":"first-check-yourself-eating-then-distribute-the-children-mid-day-meal-shamli-news-mrt458287124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले खुद खाकर चेक करें फिर बच्चों को बांटे मिड-डे-मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले खुद खाकर चेक करें फिर बच्चों को बांटे मिड-डे-मील
विज्ञापन
झिंझाना। एसडीएम ने बुधवार को क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण कर मिड-डे मील की जांच की। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वह पहले खुद खाना खाकर चेक करें, बाद में बच्चों को वितरित करें। इसके अलावा उन्होंने धर्मपुरा में जलनिकासी की समस्या के समाधान का भरोसा भी दिया। उन्होंने दो जगह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित मिलने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
बुधवार को एसडीएम गौरव सिंह ने झिंझाना के गांव खानपुर जाटान, धर्मपुरा डेरा भगीरथ गांवों के प्राथमिक स्कूलों में मिड-डे मील का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने बच्चों से भी जानकारी ली। शिक्षकों को निर्देश कि पहले वह मिड-मील को खुद खाकर चेक करेंगे। गुणवत्ता सही होने पर ही बच्चों को दिया जाएगा। बच्चों को घटिया खाना दिया गया तो शिक्षक की लापरवाही मानी जाएगी।
गांव धर्म पुरा में घरों से निकलने वाले पानी की निकासी न होने की शिकायत पर एसडीएम ने मौके पर जाकर सड़क की जांच की और ग्रामीणों को जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिया। ग्राम प्रधान इतवारी ने बताया कि गांव से निकलने वाले पानी के लिए नाला प्रस्तावित है। जल्दी ही उसका निर्माण कराया जाएगा। एसडीएम से शिकायत करने वालों में ओमराज, धर्म सिंह, देवेंद्र सिंह शामिल रहे।