{"_id":"5fb175178ebc3e9c055bd5a0","slug":"fireworks-set-fire-to-the-store-shamli-news-mrt511068498","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी की चिंगारी से लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी की चिंगारी से लगी आग, लाखों का सामान जला
विज्ञापन
शामली में मिल रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लगने से जला सामान।
- फोटो : SHAMLI
आतिशबाजी की चिंगारी से स्टोर में लगी आग
शामली। शहर में दिवाली की रात आतिशबाजी की चिंगारी से इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी के स्टोर समेत दो स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई। घर की ऊपरी मंजिल पर बने स्टोर में लाखों रुपये का इलेक्ट्रानिक्स का सामान जलकर नष्ट हो गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मिल रोड निवासी इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी सतीश गोयल की दुकान है। दुकान के पीछे व्यापारी का घर है। घर की दूसरी मंजिल पर व्यापारी ने स्टोर बनाकर उसमें दुकान का इलेक्ट्रानिक्स का सामान फ्रिज, पंखे, एलईडी आदि रखा हुआ था। शनिवार रात करीब एक बजे स्टोर में अचानक आग लग गई। आग लगने का पता चलने पर आसपास के लोगों के शोर मचाने पर घर में नीचे सो रहे व्यापारी और उसके परिवार को जानकारी हुई। इसके बाद परिवार के सभी लोगों को घर से बाहर सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। फायर स्टेशन प्रभारी अजीज खान दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और पानी डालकर करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। व्यापारी सतीश गोयल ने बताया कि आग से करीब लाखों रुपये का इलेक्ट्रानिक्स का सामान जल गया है। साथ ही मकान की दीवारें व छत भी क्षतिग्रस्त हुई है। व्यापारी ने रात के समय किसी पटाखे या आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगना बताया है। इसके अलावा शनिवार शाम को भैंसवाल रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में लगे कूड़े के ढेर में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि दिवाली की रात में इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी के स्टोर समेत दो स्थानों पर आग लगने की घटना हुई। दमकल की गाड़ियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।