{"_id":"6772825b491b42bc700acdd7","slug":"fireworks-recovered-from-tempo-driver-arrested-shamli-news-c-26-1-smrt1048-134356-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: टेंपो से आतिशबाजी बरामद, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: टेंपो से आतिशबाजी बरामद, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
-मौके से एक आरोपी फरार, हरियाणा बेचने जा रहे थे दोनों आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने करनाल रोड पर झिंझाना नहर पुल पर चेकिंग के दौरान टेंपो से अवैध आतिशबाजी बनाने का सामान बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पटाखों को शामली से हरियाणा बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।
कोतवाली पुलिस को रविवार रात चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि मोहल्ला दयानंद नगर निवासी प्रिंस आतिशाबाजी का सामान टेंपो में लादकर अपने साथी मुस्तफा के साथ शामली की तरफ से आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने टेंपो को रुकने का इशारा किया। जैसे ही टेंपो धीमा हुआ तो चालक की सीट के बराबर में बैठा एक व्यक्ति कूदकर भाग गया। पुलिस को तलाशी के दौरान टेंपो से 12 गत्ते के कार्टून में आतिशबाजी की 5400 डिब्बी और चार छोटे पैकेट में प्रत्येक में छह आतिशी शॉट्स बरामद हुए। पुलिस ने आतिशबाजी सामग्री, टेंपो को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में चालक ने अपना नाम मुस्तफा निवासी मोहल्ला हरेंद्र नगर शामली, मौके से भागे व्यक्ति का नाम प्रिंस बताया। जांच करने पर पता चला कि उनके पास आतिशबाजी का सामान रखने, बेचने का लाइसेंस नहीं है। बरामद सामान को हरियाणा में बेचने जा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।
-- --
-पटाखों में आग लगने से हुई थी महिला की मौत
पुलिस के मुताबिक मौके से भागे प्रिंस के घर में दो साल पहले अवैध रूप से बनाए गए पटाखों के गोदाम में आग लगी थी। इस दौरान वहां काम कर रही महिला की आग लगने से मौत हो गई थी, उस समय भी प्रिंस के खिलाफ मामला दर्ज होने पर वह जेल गया था। फिलहाल जमानत पर था।