फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fire losses in clothing store

कपड़ों की दुकान में आग से भारी नुकसान

Wed, 04 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 04 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fire losses in clothing store
आग - फोटो : amar ujala
ऊन। कस्बे में स्थित कपड़ों की दुकान में आग लगने के कारण लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बा ऊन के मेन बाजार में कमल पुत्र रतिराम निवासी लव्वादाउदपुर कपड़ों की दुकान चलाता है। सोमवार रात किसी अज्ञात ने उसकी दुकान में शटर के नीचे से तेल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। धुएं के कारण दुकान के अंदर गैस बन गई और दुकान का शटर धमाके के साथ टूट गया।
विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनकर पास में ही रहने वालों को घटना की जानकारी लगी। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती, तब तक दुकान के अंदर रखे सभी कपड़े जल गए। घटना के बाद बाजार में व्यापारियों में पुलिस के प्रति काफी रोष है। इससे पहले भी बाजार में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।  वहीं, लोगों को दुकान के अंदर एक पाइप मिला। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दुकान के अंदर पाइप डाला और उसके माध्यम से तेल अंदर तक पहुंचा और फिर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed