{"_id":"591603c14f1c1b1d688525f5","slug":"fire-in-the-car-two-survivors-of-burning-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लगी आग, जिंदा जलने से बचे दो लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में लगी आग, जिंदा जलने से बचे दो लोग
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। कस्बा ऊन निवासी शाकिर और सुहेल अंसारी फेरी लगाकर रेडीमेट कपडे़ बेचते हैं। बृहस्पतिवार को मारुति कार मेें कपड़े लादकर वह झिंझाना आए थे। यहां से बिक्री करने के बाद कार से ऊन लौट रहे थे।
झिंझाना-ऊन मार्ग पर काली माता मंदिर के निकट पहुंचने पर कार के बोनेट से आग की लपटें और धुआं निकलने लगा। जल्दबाजी में शाकिर और सुहेल ने कार रोकी और कूदकर बाहर भागे। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार आग का गोला बन गई।
सूचना पर झिंझाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी गई। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक स्थानीय लोगों के प्रयास से आग में लगी कार बुझा दी गई थी। एसआई संजीव बालियान ने कार सवार शाकिर और सुहेल से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
शाकिर ने उन्हें बताया कि कार में गैस किट लगी थी, लेकिन फिलहाल वह पेट्रोल से ही कार चला रहे थे। उन्हें नहीं मालूम कि कार में आग किस कारण से लगी। हाईवे पर इससे पूर्व भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन कारों में अवैध रूप से लगी गैस किटों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है।