फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fire broke out in moving school van, 17 students narrowly escaped

Shamli News: चलती स्कूली वैन में लगी आग, बाल-बाल बचे 17 विद्यार्थी

Wed, 23 Oct 2024 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 23 Oct 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in moving school van, 17 students narrowly escaped
शामली मेरठ करनाल हाईवे पर गांव झाल के निकट स्कूल की वैन में आग लगने के बाद हंगामा करते अ​भिवाव
शामली। मंगलवार को लांक गांव के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर चलती स्कूली बच्चों से भरी वैन में आग लग गई, जिससे वैन के अंदर धुंआ फैल गया। किसी तरह 17 बच्चों और चालक ने कूदकर जान बचाई। गुस्साए लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। किसी तरह उन्हें शांत कराया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कैराना रोड पर चैतन्य पब्लिक स्कूल है। मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे चालक रामबीर सिंह स्कूली वैन में छात्रों को लेकर बुटराडी, झाल, फुगाना और अन्य स्थानों के लिए लेकर जा रहा था। वैन लांक गांव के पास पहुंची तो अचानक ही वैन के इंजन में आग लग गई। जिससे वैन में बैठे बच्चों में अफरातफरी मच गई। धुआं वैन के अंदर चला गया। चालक और अन्य करीब 17 बच्चों ने किसी तरह वैन से कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

वैन में आग लगने की सूचना पाते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ हंगामा किया। बुटराडी के अशोक का कहना था कि दूसरी वैन से बच्चों को भेजने की मांग वह पूर्व में भी स्कूल प्रशासन से कर चुके हैं, मगर उनकी सुनवाई नहीं की गई। पुलिस के समझाने पर ही लोग शांत हुए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैन में यह बच्चे कर रहे थे सफर
बहावडी गांव का आदित्य, पूजा, यशपा, रोबिन, फुगाना की कीर्ति, लाक की अलका समेत 17।
आग लगने की बात गलत
स्कूल के संचालक आनंद पुंडीर का कहना है कि वैन में आग नहीं लगी थी। हीट होने के बाद धुआं जरूर निकल आया था। तुरंत ही दूसरी गाड़ी को लेकर बच्चों को अपने घर तक पहुंचवाया गया। अभिभावकों की शिकायत के बाद वैन को ठीक कराकर ही संचालन कराया जा रहा था।


डेढ़ माह पहले भी ब्रेक हुए थे फेल
हंगामा करने वाले अभिभावकों का कहना था कि स्कूल की एक अन्य वैन के करीब डेढ़ माह पहले भी ब्रेक फेल हो गए थे। उस समय लोगों क शिकायत पर वैन को हटाकर दूसरी वैन से बच्चों को भेजा जा रहा था, मगर जिस वैन से अब बच्चों को भेजा जा रहा था वह भी जर्जर हालत में थी।
वैन में आग लगने के मामले की जानकारी मिली है। जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -रोहित राजपूत, एआरटीओ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed