{"_id":"67267d83457abd1e6401aeb6","slug":"fire-broke-out-in-a-moving-car-driver-and-niece-jumped-to-save-their-lives-shamli-news-c-26-1-sal1002-131077-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चलती कार में लगी आग, चालक व भतीजी ने कूदकर जान बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चलती कार में लगी आग, चालक व भतीजी ने कूदकर जान बचाई
Sun, 03 Nov 2024 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
उंचा गांव के पास चलती कार में लगी आग । संवाद
कैराना (शामली)। चलती कार के इंजन में अचानक धुआं उठने के बाद कार में आग लग गई। चालक व उसकी भतीजी ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग बुझाई गई। इस दौरान आग लगने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
करनाल निवासी प्रिंस कांधला थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ने आया हुआ था। शनिवार दोपहर वापस जाते समय ऊंचागांव के पास गाड़ी के इंजन में अचानक धुआं उठ गया। कार में प्रिंस के साथ उसकी भतीजी भी थी। गाड़ी के रुकते ही दोनों ने कूदकर जान बचाई। आग पूरी कार में फैलने के साथ विकराल रूप ले लिया। आग से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।