फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   FIR lodged against 19 people including MP Iqra Hasan's uncle

Shamli News: सांसद इकरा हसन के चाचा समेत 19 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 11 Feb 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 11 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 19 people including MP Iqra Hasan's uncle
कैराना। मोहल्ला इकरामपुरा निवासी और वार्ड-12 के सभासद फुरकान ने कोतवाली में सांसद इकरा हसन के चाचा समेत 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सभासद फुरकान के अनुसार उसके मौसेरे भाई नूर हसन की पत्नी अनवरी के नाम आर्यपुरी में आवासीय भवन है। मकान में आने-जाने के लिए रास्ता बना हुआ है, जिस पर विपक्षी कब्जा करना चाहते थे। सोमवार सुबह करीब 9 बजे नूर हसन, उसकी पत्नी अनवरी और भाभी रिहाना घर पर बैठे थे। इसी दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व सांसद इकरा हसन के चाचा हाजी अनवर हसन निवासी मोहल्ला आलदरमियान, उनकी गाड़ी का चालक फरमान निवासी मोहल्ला खेलकलां, तौसीफ, उसका भाई मोहसिन निवासी मोहल्ला आलखुर्द तथा 10-15 अज्ञात युवक हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और मारपीट करते हुए रास्ते की दीवार गिरा दी। हमले में नूर हसन की भाभी रिहाना घायल हो गई। शोर सुनकर फुरकान मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई।


पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। उधर, सोशल मीडिया पर 22 सेकंड का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें हाजी अनवर हसन मौके पर दिखाई दे रहे हैं, हालांकि वीडियो में वह मारपीट करते नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed