फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Financially weak women have to be self-supporting

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वावलंबी बनाना होगा

Tue, 20 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Financially weak women have to be self-supporting
आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वावलंबी बनाना होगा
विज्ञापन

शामली। दिव्यांग सेवा समिति अलीपुर अटेरना की ओर से कुड़ाना गांव में आयोजित स्वरोजगार के तहत शामली नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमेन अरविंद संगल ने निशुल्क सिलाई मशीन वितरित की। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा निशुल्क सिलाई मशीन वितरित करने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है।

समारोह में शामली के पूर्व चेयरमैन अरविंद कुमार संगल ने पारुल, संतलेश, वर्षा, मीनाक्षी एवं ग्राम सिंभालका में दीपा, रिया व सोनिया को नि:शुल्क सिलाई मशीन प्रदान की। संस्था के अध्यक्ष मोहित राठी ने बताया कि संस्था द्वारा गांव-गांव में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं व दिव्यांगों को चिह्नित कर उनकी सहायता की जा रही है। दिव्यांगजनों को समय-समय पर उपकरण प्रदान किए जाते हैं। कार्यक्रम संयोजक संस्था के संस्थापक प्रदीप शर्मा व चरण सिंह, जयवीर कुड़ाना, बिजेंद्र सिंह, संस्था के अध्यक्ष मोहित राठी, सचिव उत्तम कुमार, बनत भाजपा मंडल महामंत्री ओमपाल सिंह, भगवा हिंदू वाहिनी के जिला संगठन महामंत्री रोहित शर्मा, संस्था के सदस्य हरेंद्र सिंह, नितिन कुमार, योगेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, ऋषिपाल सिंह, सुनील कुमार, मीनाक्षी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिव्यांग सेवा समिति के सचिव उत्तर कुमार द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed