फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Final installment of the construction of the district hospital continues

जिला अस्पताल के भवन निर्माण की अंतिम किश्त जारी

Sun, 05 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Final installment of the construction of the district hospital continues
शामली जिला अस्पताल - फोटो : SHAMLI
शामली। जनपद मुख्यालय पर निर्माणाधीन 100 बेड के जिला संयुक्त चिकित्सालय के भवन निर्माण के लिए शासन ने चौथी एवं अंतिम किश्त के अवशेष सात करोड़ 68 लाख 36 हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी है। यह धनराशि जारी होने से मार्च 2020 तक जिला संयुक्त चिकित्सालय के चालू होने की उम्मीद बन गई है।
विज्ञापन

शामली में मुंडेट नहर पटरी के निकट 2015 से 100 बेड का जिला संयुक्त चिकित्सालय के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। भवन निर्माण का कार्य 90 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। चिकित्सालय के भवन के निर्माण कार्य पूरा होने के लिए शासन से अंतिम किश्त जारी होने का इंतजार किया जा रहा था। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि शासन ने जिला संयुक्त चिकित्सालय के भवन निर्माण के लिए अंतिम एवं चौथी किश्त के रूप में सात करोड़ 68 लाख 36 हजार रुपये की अवशेष धनराशि जारी कर दी गई है। इस धनराशि के जारी होने के बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय मार्च 2020 तक चालू होने की उम्मीद बन गई है। सीएमओ ने बताया कि गन्ना मंत्री सुरेश राणा से चिकित्सालय में चिकित्सक और स्टाफ की नियुक्ति और साज सज्जा उपकरण आदि को जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed