फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Filing of nomination papers from May 3

तीन मई से नामांकन पत्र होंगे दाखिल

Tue, 01 May 2018 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Tue, 01 May 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Filing of nomination papers from May 3
election
शामली। जिला प्रशासन ने कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव के मद्देनजर तैयारियों को पूरा करने में जुट गया है। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए शामली जिले को नौ जोन और 90 सेक्टर में बांटकर व्यवस्था बनाई गई है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति कर दी गई है। इसके साथ ही उड़न दस्ते, स्टेटिक निगरानी टीम,  लेखा टीम, व्यय अनुवीक्षण समिति का गठन भी कर दिया गया है।  
विज्ञापन


कैराना लोकसभा सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें शामली, थानाभवन और कैराना सीट शामली जनपद में हैं, जबकि नकुड़ और गंगोह विधानसभा सीट सहारनपुर जनपद में है। नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान की प्रक्रिया सहारनपुर जिला प्रशासन कराएगा, जबकि बाकी तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया शामली जिला प्रशासन को करानी हैं। वहीं, उपचुनाव के लिए तीन मई से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। 10 मई तक नामांकन पत्र जमा कराने का अंतिम दिन है।
विज्ञापन


शामली कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय को नामांकन कक्ष बनाया गया है। वहीं, जिला प्रशासन ने उपचुनाव के लिए सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। नियुक्त किए गए सभी अधिकारियों को इसकी सूचना भेज दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्च के संबंध में रिकार्ड संकलित करने को लेखा टीम भी बनाई है, जिसका प्रभारी अनिल कुमार और सहायक लेखा प्रभारी राजकुमार तायल और डाटा एंट्री की जिम्मेदारी सरफराज को दी गई है। वहीं, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति बनाई गई है, जिसमें तीन एसडीएम और एक तहसीलदार को रखा गया है। केनरा बैंक के बैंक अधिकारी दीपक मुंडा को सहायक व्यय प्रेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

व्यय अनुवीक्षण सेल में मुख्य कोषाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय को नोडल आफिसर, सहायक कोषाधिकारी रामशंकर को सहायक प्रभारी और वित्त एवं लेखाधिकारी राजेंद्र कुमार कौशिक को भी सहायक प्रभारी बनाया गया है। उधर, जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि उपचुनाव के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा अन्य जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए निर्देश दिए हैं। 

विधानसभा वार जोनल मजिस्ट्रेट  
कैराना विधानसभा क्षेत्र के लिए श्रीचंद वर्मा सहायक चीनी आयुक्त, विपिन कुमार अधिशासी अभियंता नलकूप खंड और जवाहर सिंह अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं, थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के लिए बलराम कुमार जिला विकास अधिकारी, अनुज कुमार सक्सेना प्रभागीय वनाधिकारी और रामबीर कटारा कृषि उप निदेशक को और शामली विधानसभा क्षेत्र में संजय माथरे अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड, राजेश कुमार मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और अनिल कुमार भारती जिला गन्ना अधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। 

 नौ उड़नदस्ते रहेंगे सक्रिय  
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जनपद में नौ उड़न दस्ते सक्रिय रहेंगे। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रोें में तीन तीन उड़न दस्ते लगाए गए हैं। एक उड़न दस्ते में एक मजिस्ट्रेट, वीडियोग्राफर, उपनिरीक्षक और तीन कांस्टेबल की नियुक्ति की गई है। एक उड़न दस्ता सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक भ्रमणशील रहेगा, जबकि उसके बाद दूसरी और तीसरी शिफ्ट में उड़न दस्ते बदलते रहेंगे। पुलिस की तरफ से उड़न दस्तों में शामिल पुलिसकर्मियों को थानावार चेकिंग करने का समय भी निर्धारित किया गया है। 

संवेदनशील पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया  
कैराना। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह हलका उपनिरीक्षकों के साथ खादर क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान, मलकपुर, मंडावर, अकबरपुर सुन्हेटी, दभेड़ी खुर्द, बरनावी, बंजारन बस्ती का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने उक्त गांवों में लोकसभा उपचुनाव के लिए बनने वाले पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ स्थलों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश, शौचालयों आदि के बारे में भी जानकारी ली। ब्यूरो

रिजर्व में 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट
कैराना में 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट, थानाभवन में 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट और शामली में 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 12 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में रखा गया है। साथ ही दो जोनल मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में रखा गया है।


स्टेटिक निगरानी टीमों का गठन
उड़न दस्ते की तरह ही स्टेटिक निगरानी टीमों का गठन किया गया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन स्टेटिक निगरानी टीम शिफ्ट के हिसाब से चेकिंग करेंगी। निर्वाचन कार्य पर प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार में किए जा रहे कार्यक्रमों और खर्च पर निगरानी रखी जाएगी। 







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed