फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fight over parking a car on the street, five injured

Shamli News: गली में कार खड़ी करने को लेकर मारपीट, पांच घायल

Fri, 04 Apr 2025 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fight over parking a car on the street, five injured
कांधला के सीएचसी में घायलों का उपचार करते चिकित्सक । संवाद
कांधला। घर के बाहर गली में कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और लाठी डंडे चलने से पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में मंगलामुखी ज्योति अपने साथियों के साथ किराए पर रहती हैं। घर के बाहर कार खड़ी करने को लेकर पड़ोसी अरशद से विवाद हो गया। बुधवार रात में अरशद व ज्योति के ड्राइवर आशु की मारपीट हो गई। ज्योति का आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह उसका भतीजा गुल्लू कैराना से आ रहा था। इसी रंजिश के चलते अरशद व अजहर ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

इस दौरान हुई मारपीट में अंशुल, ज्योति, गुल्लू व दूसरे पक्ष से अरशद व अजहर घायल हो गए। अरशद का कहना है कि विपक्षी गली में कार खड़ी कर देते हैं, जिसके कारण परेशानी होती है। विरोध करने पर विपक्षियों ने मारपीट की। दोनों तरफ के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर जमा हो गए। चिकित्सा कराने के लिए सीएचसी पर पुलिस के सामने दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष शांत हुए। दोनों ओर से लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कुछ लोग फैसले कराने के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

कांधला के  सीएचसी में घायलों का उपचार करते चिकित्सक । संवाद

कांधला के सीएचसी में घायलों का उपचार करते चिकित्सक । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed