फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fight in Alum, six injured

एलम में दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल

Sat, 29 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fight in Alum, six injured
एलम में दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल
विज्ञापन

शामली, कांधला। कस्बा एलम में रास्ते में पड़े रोड़ी डस्ट को उठाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार के साथ पथराव हुआ, जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
एलम में जाकिर अपने मकान का निर्माण करा रहा है। इसके लिए उसने रोड़ी डस्ट मंगाया, जो उसने अपने घर के बाहर डलवा रखा है। आरोप है कि पड़ोस के लियाकत पक्ष ने रास्ते में पड़े रोटी डस्ट को उठाने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे व पथराव हुआ, जिसमें एक पा से जाकिर, दो बच्चे जोया, अरमान एक महिला घायल हो गई। लियाकत पक्ष की तरफ से इरफान व एक महिला घायल हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों पर हल्का बल प्रयोग करते हुए तितर बितर किया और घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने बताया कि एलम में दो पक्षों में झगड़ा हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने गांव गंगेरू में दबिश देकर वांछित अभियुक्त तासिम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इसके अलावा गांव भभीसा में झगड़ा कर रहे कपिल व कृष्णपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed