फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fight between two friend during wine party and attack by knife on a youth in Shamli

Shamli: शराब पार्टी में हुई चाकूबाजी, युवक ने दोस्त को घोंपा चाकू, चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीण

Mon, 11 Mar 2024 02:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Mar 2024 02:40 PM IST
सार

Shamli News : शामली में शराब पार्टी के दौरान दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने दोस्त को चाकू से घायल कर दिया। वहीं, चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े।

विज्ञापन
Fight between two friend during wine party and attack by knife on a youth in Shamli
शामली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिक्का में दो दोस्तों के बीच शराब पार्टी के बाद हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने आनन-फानन युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सिक्का गांव निवासी परदुमन औरर राजकमल पुत्र कर्मवीर दोनों दोस्त हैं। रविवार की देर रात करीब नौ बजे काम से लौटकर दोनों ने शराब पार्टी की थी। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में राजकमल ने परदुमन को चाकू से गोदकर घायल कर दिया।

विज्ञापन

वहीं, चीख-पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल परदुमन को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ितों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। डॉक्टर ने घायल परदुमन की हालत गंभीर होने पर उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें: UP: लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- जल्द ही लेंगे निर्णय

परिजनों का कहना है कि दोनों दोस्त हैं और पहले भी कई बार एक साथ बैठकर शराब पी है। लेकिन रात हुए विवाद में परदुमन को उसी के दोस्त ने चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मेरठ में मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को पीछा कर ईंख के खेत में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed