{"_id":"968417efa17c035dfd59f580ff111ba5","slug":"fierce-indignation-put-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़का आक्रोश, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़का आक्रोश, लगाया जाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में हिंदू संगठन नेता के बयान पर मुसलिमों का गुस्सा भड़क गया। शामली में अजंता चौक पर सैकड़ों लोगों ने इकट्ठा होकर हंगामा-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी कर आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार दोपहर दिल्ली रोड स्थित तैमूर शाह इस्लामिया मदरसा में हुई मुसलिम समाज की मीटिंग में बेतुका बयान देने वाले हिंदू संगठन के नेता कमलेश तिवारी को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई। जमीयत उलेमा शामली के जनरल सेक्रेटरी मौलाना अयूब मिफताही ने कहा कि इस्लाम अमन का पैगाम देता है।
हिंदू महासभा के अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने बयान देकर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई है। कुछ फिरकापरस्त लोग देश का माहौल खराब करने के लिए मुसलिमों को भड़काने की साजिश कर रहे हैं। लिहाजा कमलेश तिवारी को ऐसी सजा दी जानी चाहिए, ताकि फिर कोई ऐसी हरकत ना कर सके।
विज्ञापन
जाम की सूचना पर एसडीएम श्याम अवध चौहान और सीओ सिटी निशांक शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जमीयत उलेमा के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। साथ ही मांग की कि आरोपी कमलेश तिवारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान डा. खुर्शीद अनवर, चौधरी राशिद पहलवान, अरशद, फरमान, अंसार, सुलेमान, हमजा, नसीर, गफ्फार, सुहेल, नसीम आदि मौजूद रहे।