फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fierce fire in matchbox and spoon making factory

Shamli News: माचिस और चम्मच बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग

Tue, 13 Jun 2023 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fierce fire in matchbox and spoon making factory
शामली कैराना रोड स्थित फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने निकलता धूआ
शामली। औद्योगिक क्षेत्र में माचिस व लकड़ी की चम्मच बनाने वाली फैक्टरी के गोदाम में सोमवार सुबह करीब सात बजे भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। करीब दस घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता मिली। आग लगने से फैक्टरी मालिक को करीब तीन करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। शामली के कंडेला स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आईआईए अध्यक्ष अनुज गर्ग की माचिस और आइसक्रीम की लकड़ी की चम्मच बनाने की फैक्टरी है। यहां से माचिस और आइसक्रीम की चम्मच विदेशों में भी निर्यात की जाती हैं। पिछले दिनों बारिश की वजह से लकड़ी की चम्मच निर्यात नहीं हो पाई थीं। तैयार माल फैक्टरी के गोदाम में सुरक्षित रखा गया था। इसके अलावा पेपर कप भी गोदाम में रखे थे। सोमवार सुबह करीब सात बजे अचानक गोदाम में धुआं निकलता देखकर फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने शोर मचा दिया। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। माल से भरा पूरा गोदाम आग लगने से स्वाहा हो गया। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं लग पाया है। फैक्टरी मालिक अनुज गर्ग ने आग लगने से करीब तीन करोड़ का नुकसान होना बताया है। फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिलने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, डीएम रविंद्र सिंह, एसडीएम कैराना निकिता शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, प्रभारी निरीक्षक नेमचंद मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

--------------

मुजफ्फरनगर, बागपत और सहारनपुर से बुलाई फायर ब्रिगेड की गाड़ी
गोदाम में रखी माचिस, आइसक्रीम की चम्मच और पेपर कपों में आग लगने के बाद आग तेजी से बढ़ती चली गई। जिले की फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आग पर काबू नहीं पा सकीं। इसके चलते मुजफ्फरनगर, बागपत और सहारनपुर से फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। इसके बाद भी आग बुझाने में करीब 10 घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

---------------
जेसीबी से तोड़नी पड़ी छत
फैक्टरी के गोदाम में लगी आग बेकाबू होती चली गई। इसी दौरान गोदाम में धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद जेसीबी मंगाकर गोदाम की टिन शेड से बनी छत तोड़नी पड़, जिससे धुआं बाहर निकला। आग के दौरान चारों तरफ धुएं का गुबार दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed