फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fields sown even denied the son of the soil

खेतों की बुवाई से भी महरूम हुआ धरती पुत्र

Tue, 15 Nov 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 15 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fields sown even denied the son of the soil
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंदी से बाजार में मची हायतौबा के बीच किसान भी बुरी तरह पिस रहा है। गन्ने की कटाई हो रही है, खेत खाली होने लगे हैं, मगर गेहूं की बुवाई पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इफ्को के गोदाम से खाद और     गेहूं का बीज खरीदने में दिक्कत आने से किसान गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन


बड़ी संख्या में किसान सहकारी समिति और इफ्को के केंद्रों से बीज और खाद की खरीद करते हैं। क्योंकि सरकार की ओर से खाद और बीज पर दी जाने वाली सब्सिडी सहकारी समिति और इफ्को के केंद्र से खरीदारी करने पर ही मिल पाती है। केंद्र पर नोटिस लगा दिया गया है कि पांच सौ और एक हजार के नोट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 
विज्ञापन


यदि किसान बाजार से खाद और बीज खरीदता है, तो वह काफी महंगा पड़ता है। बाजार में भी व्यापारी पांच सौ और एक हजार रुपये का नोट नहीं ले रहे। ऐसे में किसान अपने भरोसे के बूते ही व्यापारी से बीज और खाद की खरीद उधार कर रहे हैं। गांव कुडाना के किरतपाल सिंह, भैंसवाल निवासी योगेंद्र सिंह, विनय, सतेंद्र, सुरेंद्र और धर्मपाल आदि का कहना है कि नोटबंदी होने से किसानों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। गन्ने की कटाई होने पर खेत खाली हो गए हैं, गेहूं की बुवाई करनी है। बाजार से महंगे दाम पर खाद और बीज खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम छोड़कर लाइन में लगने की मजबूरी 
जरूरत के सामान की खरीदारी करने के लिए किसानों को नोट बदलवाने के लिए बैंकों पर लाइन में भी लगना पड़ रहा है। कच्ची गढ़ी निवासी राजकुमार, बलवा निवासी जमशेद, टिटौली निवासी राकेश का कहना है कि बाजार से खाद और बीज खरीदने के लिए भी छोटे नोट होने जरूरी हैं, जिसके लिए सुबह होते ही बैंक की तरफ भागना पड़ता है। इस वजह से रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed