फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fever subsided, but cough, cold, and stomach infections increased.

Shamli News: बुखार घटा, खांसी-जुकाम और पेट में संक्रमण बढ़ा

Thu, 24 Sep 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 24 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fever subsided, but cough, cold, and stomach infections increased.
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद
शामली। मौसम में आए बदलाव के साथ ही जिले में बीमारियों का ट्रेंड भी बदलने लगा है। पिछले एक सप्ताह के भीतर जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई है, जबकि खांसी, नजला-जुकाम, गले में खराश और पेट में संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि दिन में गर्मी और सुबह-शाम तापमान कम होने से मौसम में नमी बनी हुई है। ऐसे में कूलर और एसी के अत्यधिक इस्तेमाल से लोगों को गर्म-सर्द का असर हो रहा है। अस्पताल में वायरल बुखार के मरीज जहां करीब 300 से घटकर 200 के आसपास रह गए हैं, वहीं खांसी, नजला-जुकाम और गले में इंफेक्शन के मरीज 150 से बढ़कर 250 के पार पहुंच गए हैं। इसके अलावा दूषित भोजन व पानी के सेवन से पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बदहजमी के मामले भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

कूलर-एसी के इस्तेमाल में बरतें सावधानी
बाहर की गर्मी से आकर सीधे एसी या कूलर की ठंडक में जाना शरीर पर बुरा असर डालता है। लंबे समय तक सीधे कूलर की हवा में बैठने से गले और सांस संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए कमरों के तापमान में बहुत अधिक अंतर रखने से बचें और कूलर-एसी की नियमित सफाई करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

— डॉ. मनोज कुमार अखौरी, सीएमएस जिला अस्पताल

बचाव के प्रमुख उपाय
: पर्याप्त मात्रा में उबला या साफ पानी पिएं।
: ताजा व सुपाच्य घर का बना खाना ही खाएं।
: खुले में रखे खाद्य पदार्थों और दूषित पानी से पूरी तरह दूर रहें।
: बाहर धूप से आते ही तुरंत ठंडे कमरे या फ्रिज के पानी का सेवन न करें।
: पसीने से भीगे कपड़ों में सीधे एसी या पंखे की हवा में न बैठें।
: खांसी-जुकाम या बुखार होने पर पर्याप्त आराम लें और केवल डॉक्टर के परामर्श से ही दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed