फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Festival of colors in the educational institutions of the district

जिले की शिक्षण संस्थाओं में रंगों का त्योहार

Thu, 17 Mar 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Festival of colors in the educational institutions of the district
शामली में सेंटआरसी स्कूल में होली खेलती शिक्षिकाएं। - फोटो : SHAMLI
जिले की शिक्षण संस्थाओं में रंगों के त्योहार की धूम
विज्ञापन

शामली। जिले की शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षकाओं ने एक-दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर होली पर्व धूमधाम से मनाया।
बुधवार को गढ़ीपुख्ता रोड स्थित सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में सभी छात्र-छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ गुलाल लगाकर होली खेली। प्रधानाचार्या मीनू संगल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर इंदु नामदेव, निशा शर्मा, सुरक्षा, संचिता वर्मा, सपना चौधरी, विशाखा चौधरी, विशाखा गोयल, अंजू मलिक, अनिता वत्स, निकिता जैन, गीता शर्मा, कविता संगल, शालिनी गर्ग, भावना शर्मा, आशा सेठ, मीनाक्षी, रीना गोयल, प्रतिभा सिंह, सरोज, जसंविदर कौर, अनिता शर्मा, पूनम जैली, स्वाति चौधरी, सीमा पांचाल, जानवी और आंचल मौजूद रही।
गढ़ीपुख्ता स्थित द हिंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में होली पर शिक्षकों और बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य रिया चौधरी ने छात्र-छात्राओं को होली पर्व का महत्व बताया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक नूरनवाज खान, इमरान खान, नीलम चौधरी, ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेपल्स एकेडमी में बरसाने वाली होली
फोटो
शामली। मेपल्स एकेडमी में नर्सरी और प्राइमरी विंग के छात्र-छात्राओं ने बरसाने की होली का आयोजन किया। जिसमें नर्सरी विंग के छात्र अर्नव चौधरी ने कृष्ण का रूप धारण किया। यशवी शर्मा ने राधा और अक्षिका, आराध्या, वर्णिका, अवनी और इशिता गोपियां बनीं। बच्चों ने फूल और हर्बल गुलाल से होली खेली। ब्रज के लोक गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। इसके अलावा कृष्ण गोपियों के साथ रास लीलाओं का मंचन किया। विद्यालय प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह, दीपिका जैन, प्रगति राणा, हुमा, रमशा, प्रिया चौधरी, मोनिष्का, गुंजन सिंह, रूबी शाह और प्रिंसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
फूलों से खेली होली
शामली। शहर के हनुमान धाम रोड एक रेस्टोरेंट में संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान समिति ट्रस्ट की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमें फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सुनील अरोड़ा ने किया। हास्य कविताओं से सबको हंसाया। कार्यक्रम में डॉ. अजय चौधरी रवि संगल, रामकुमार वर्मा, बृजेश वशिष्ठ, अनिल पोपट और प्रीतम सिंह प्रीतम, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, यशपाल पंवार, मानस संगल भूषण जिंदल, अध्यक्ष संजीव लोहान, आयुष्मान, राकेश शर्मा, डॉ. अरविंद शर्मा, मनोज मित्तल, रुचिर गोयल, वंश नामदेव, प्रवीण सैनी, राजकुमार जैन, विकास निर्वाल मौजूद रहे।
बावरिया समाज ने गुलाल और फूलों से खेली होली
झिंझाना। बावरिया समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने खानपुर कलां गांव के शिव मंदिर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम से पहले यज्ञ का कर नई परंपरा की शुरुआत की। यज्ञ पंडित वासुदेव शर्मा ने संपन्न कराया। इस मौके पर गुलाल और फूलों से होली खेली गई। कार्यक्रम में पूर्व लेखपाल जीतराम, धीर ध्वज, पातीराम, हरजीत सिंह, शेर सिंह, श्रीभगवान, ब्रजपाल सिंह, चतरू राम, जनार्दन, धारा सिंह, ओमपाल सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
वाणिज्य कर कार्यालय में धूमधाम से मनाई होली
शामली। वाणिज्यि कर कार्यालय में टैक्सेशन बार एसोसिएशन की तरफ से होली मिलन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें डिप्टी कमिश्नर धर्मेंद्र कुमार, सेंट्रल जीएसटी अधिकारी रघुवर व आफताब व आयकर अधिकारी गणेश गुप्ता स्टाफ सहित सम्मिलित हुए। अध्यक्ष राजेश मिश्रा व महासचिव अविनाश संगल समेत सभी अधिवक्ताओं के साथ फूलों से होली खेली। ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। अधिवक्ताओं में सत्यपाल सिंह, वीवी गुप्ता, विनोद गोयल, अनिरुद्ध गर्ग, श्यामलाल, प्रवीन गर्ग, विवेक जैन, अनुज कुमार, मयंक गर्ग, मयंक गोयल, अंकित, नितिन, निर्भय संगल, निखिल संगल, श्रवण संगल, आशीष बंसल, अंशुल धीमान, ऋषभ जैन, रजत जैन, कदम सिंह, विकास गया, रमन चौहान, यतींद्र संगल शामिल रहे।
डीएम ने कलक्ट्रेट में मनाई होली
शामली। कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर ने महिला अधिकारियों के साथ गुलाब के फूलों की होली खेली। सभी को होली की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में डिप्टी कलक्टर मणि अरोड़ा, निकिता शर्मा, बीना अग्रवाल, रितु जैन समेत कलक्ट्रेट की कई महिला कर्मचारी मौजूद रहीं। इसके अलावा कृषि विभाग में भी होली खेली गई। उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी, जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर चौधरी के अलावा वीरेंद्र सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
मनमोहक झांकियों ने किया मंत्रमुग्ध
शामली। शहर के कैराना रोड स्थित गगन गार्डन में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की ओर से पारिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर राम दरबार, राधा-कृष्ण, बजरंग बली की झांकी प्रस्तुत की गई। रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में प्रवीण गोयल, संजय अग्रवाल, राकेश गर्ग, सचिन मित्तल, अमित गर्ग, संगीत गोयल, नीरज संगल, अरविंद संगल, सुखमाल गुप्ता, प्रमोद ऐरन आदि शामिल रहे।

19 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जनपद में 18-19 मार्च को होली के मद्देनजर होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

शामली में कलक्ट्रेट में फूलों की होली खेलती डीएम जसजीत कौर व अन्य अधिकारी।

शामली में कलक्ट्रेट में फूलों की होली खेलती डीएम जसजीत कौर व अन्य अधिकारी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed