{"_id":"630527fd7fbe100a6256f669","slug":"fertilizer-shops-raided-seven-samples-taken-shamli-news-mrt602205443","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरकों की दुकानों पर छापे, सात नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरकों की दुकानों पर छापे, सात नमूने लिए
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी उवर्रकों की जांच करते हुए।
- फोटो : SHAMLI
शामली। डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर गठित की गई टीमों ने जिले भर में अभियान चलाकर उर्वरकों की दुकानों पर सात नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। स्टॉक रजिस्टर व अभिलेख पूरा न मिलने पर किसान सेवा केंद्र ऊन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
डीएम के निर्देश पर कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्ध कराने और निर्धारित दर पर बिक्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टीम गठित की गई। तहसील ऊन में एसडीएम निकिता शर्मा के नेतृत्व में जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव के साथ टीम ने ऊन चीनी मिल के खाद गोदाम से तीन नमूने लिए। शामली तहसील में एसडीएम विशु राजा और उपनिदेशक कृषि डॉ. शिवकुमार केसरी की टीम ने अभियान के तहत इफ्को किसान सेवा केंद्र शामली से दो नमूने लिए। कैराना तहसील एसडीएम शिवप्रकाश यादव और उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कैराना अमित कुमार ने सहकारी समिति भूरा व शेखुपुरा से दो नमूने लिए।
जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि इस दौरान उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक बिक्री पर अनिवार्य रूप से कैश मैमो देने व पीओएस मशीन से उर्वरक बिक्री के साथ स्टॉक रजिस्टर को अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं। स्टाक रजिस्टर व अभिलेख पूरा न मिलने पर किसान सेवा केंद्र ऊन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद में सभी प्रकार के उर्वरक पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध हैं। जनपद में निर्धारित दरों पर ही उर्वरक की बिक्री की जा रही है। जनपद मे समस्त प्रकार के उर्वरकों की कोई कमी नहीं है।