{"_id":"60b9178a8ebc3e8177134083","slug":"fertilizer-shops-raided-across-the-district-shamli-news-mrt541148563","type":"story","status":"publish","title_hn":"- जिले भर उर्वरको की दुकानों पर छापेमारी, धान के बीज के 14 नमूने लिए -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- जिले भर उर्वरको की दुकानों पर छापेमारी, धान के बीज के 14 नमूने लिए -
विज्ञापन
जिलेभर में उर्वरकों की दुकानों पर छापा
शामली। शासन के निर्देश पर डीएम जसजीत कौर द्वारा गठित की गई टीमों ने शामली- कैराना व ऊन तहसील क्षेत्रों में कृषकों को गुणवत्तायुक्त बीज की उपलब्धता और निर्धारित दर पर बिक्री कराने के मकसद से उर्वरकों की दुकानों पर छापा मारा। टीम ने धान के बीजों के 14 नमूने लिए। जांच के लिए सभी नमूनों को प्रयोगशाला में जांच हेतु भेज दिए गए हैं।
बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज की उपलब्धता तथा निर्धारित दर पर बिक्री कराने के लिए शामली तहसील में एसडीएम सदर संदीप सिंह के नेतृत्व में जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर हरिशंकर सिंह ने नौ धान बीज के नमूने लिए। दो नमूने दुर्गा सेल्स कारपोरेशन, चार नमूने एंजेल एग्रो करनाल रोड, तीन नमूने पंकज एग्री ट्रेडर्स माजरा रोड शामली से लिए गए हैं। कैराना व ऊन में उपजिलाधिकारी नायब तहसीलदार कैराना के साथ उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कैराना अमित कुमार द्वारा छापा मारते हुए पांच नमूने लिए गए। इस प्रकार कुल 14 नमूने लिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर हरिशंकर ने बताया कि छापा के दौरान प्राप्त बीज के नमूनों को शीघ्र ही जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जनपद में सभी प्रकार के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। टीम में कपिल कुमार, रोहित राठी आदि मौजूद रहे।