फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fertilizer shops and warehouses raided

उर्वरकों की दुकानों और गोदामों पर छापा

Fri, 28 May 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer shops and warehouses raided
शामली। जिले में कृषि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को उर्वरकों की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने 10 उर्वरकों के नमूने लेकर प्रयोगशाला मेें जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

कृषि विभाग की टीम ने तहसील ऊन में उपजिलाधिकारी मणि अरोरा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार के साथ ऊन क्षेत्र में अनुज खाद विक्रेता, शुगर मिल गागोर और बंसल इंटर प्राइजेज झिंझाना के यहां छापा मारा। वहां से टीम ने तीन नमूने लिए। एसडीएम संदीप सिंह और जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर सिंह चौधरी ने मैसर्स दोआब शुगर मिल शामली के यहां से उर्वरकों के दो नमूने लिए। तहसील कैराना में उपजिलाधिकारी और उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अमित कुमार ने कृषि प्रगति केंद्र कांधला, किसान सेवा सहकारी समिति ऊंचा गांव, इफ्को किसान सेवा केंद्र कांधला और सोम पशु आहार कांधला के यहां से कुल पांच नमूने लेकर प्रयोग शाला में जांच के लिए भेजे हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में सभी प्रकार के उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जनपद में निर्धारित दरों पर ही उर्वरक की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed