{"_id":"63ddadbef3e04357b90fad21","slug":"feeling-the-tremors-of-earthquake-in-shamli-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भूकंप के झटके महसूस कर लोग घरों से बाहर निकले, नुकसान की कोई सूचना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भूकंप के झटके महसूस कर लोग घरों से बाहर निकले, नुकसान की कोई सूचना नहीं
Sat, 04 Feb 2023 06:28 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, शामली।
अमर उजाला ब्यूरो, शामली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 04 Feb 2023 06:28 AM IST
सार
भूकंप के बाद काफी देर तक लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 दर्ज की गई।
विज्ञापन
Earthquake : भूकंप
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
20 दिन में तीसरी बार भूकंप से जिले में दहशत फैल गई। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक भूकंप के झटकों से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात जब जिले में काफी लोग नींद के आगोश में थे और बाकी सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी करीब 9:30 बजे अचानक धरती हिलने लगी। भूकंप का अहसास होने पर लोग घबरा गए। लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के बाद काफी देर तक लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 दर्ज की गई। भूकंप के चलते किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन