{"_id":"67d877d83d25f8063e07bc33","slug":"feel-free-to-complain-your-name-will-be-kept-confidential-shamli-news-c-26-1-smrt1048-138608-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बेझिझक होकर करें शिकायत, नाम गुप्त रखा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बेझिझक होकर करें शिकायत, नाम गुप्त रखा जाएगा
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा महिला थाने पर छात्राओं के भ्रमण के दौरान जानकारी देती थाना प्रभारी व
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को वीवी पीजी कॉलेज की छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण कर पुलिस के काम करने का तौर तरीका देखा। महिला थाना प्रभारी निधि भारद्वाज ने छात्राओं को आत्म सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
छात्राएं पहली बार थाने पहुंची थीं, इसलिए उनके मन में कई तरह की जिज्ञासाएं थी। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर कई सवाल वहां मौजूद थाना प्रभारी से पूछे। छात्राओं ने पूछा कि अक्सर लड़कियां शिकायत तो करना चाहती हैं लेकिन अपना नाम गुप्त रखना चाहती हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत करने वाली महिलाओं या छात्राओं के नाम गोपनीय रखे जाते हैं।
साइबर हेल्प डेस्क पर साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई की जाती है। महिला थाना प्रभारी ने बताया विषम परिस्थितियों में पुलिस सहायता के लिए यूपी 112 के अलावा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और साइबर ठगी होने पर 1930 पर शिकायत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर किसी भी तरह की कोई समस्या होती है तो हेल्पलाइन नंबरों पर जानकारी दे, पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर सहायता करेगी। इस दौरान महिला उप निरीक्षक सुनीता सिंह और उप निरीक्षक नेत्रपाल सिंह ने भी छात्रा पलक, प्राची, रचना , अंशु के सवालाें के जवाब दिए। छात्राओं ने कहा कि उन्हें पुलिस के कामकाज को समझने का मौका मिला। अब तक उन्होंने पुलिस के बारे में जो पढ़ा या सुना था, उसे देखने का मौका मिला।अ