{"_id":"5e71195b8ebc3ea814101030","slug":"fear-of-korana-academic-session-will-be-delayed-business-will-also-be-affected-shamli-news-mrt4740959153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराना का डर : लेट हो जाएगा शैक्षिक सत्र, कारोबार पर भी असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोराना का डर : लेट हो जाएगा शैक्षिक सत्र, कारोबार पर भी असर
विज्ञापन

शामली। कोरोना वायरस के डर की वजह से दो अप्रैल तक स्कूल कॉलेज और सिनेमाघर बंद कर दिए गए हैं। स्कूल कॉलेजों में गृह परीक्षाएं स्थगित होने से नया शैक्षिक सत्र भी लेट होने की आशंका बन गई है। कारोबार भी प्रभावित होने के आसार हैं।
स्कूल कालेेजों में दो अप्रैल तक अवकाश घोषित होने की खबर आते ही अभिभावकों में बेचैनी बढ़ गई। अभिभावकों की कॉल स्कूल संचालकों पर पहुंचनी शुरू हो गईं थी। दरअसल, सीबीएसई 10 वीं और 12वीं की परीक्षाएं अभी बाकी हैं। कई कालेजों में गृह परीक्षाएं भी अभी पूरी नहीं हुई हैं। अभिभावक यही जानना चाहते थे कि गृह परीक्षाएं होंगी या नहीं। देर शाम तक स्कूल संचालक भी असमंजस में रहे, लेकिन शाम को इंडीपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन और सहोदय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए दो अप्रैल तक स्कूल बंद रखने के निर्देेश जारी कर दिए। इंडीपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के सचिव अर्पण सैनी और सहोदय के सचिव एके गोयल ने बताया कि दो अप्रैल तक गृह परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं यथावत होंगी। इस संबंध में सीबीएसई की तरफ से कोई निर्देश आने पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
- 15 दिन आगे बढ़ सकता है नया शैक्षिक सत्र
स्कूल कॉलेजों में नया शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होता है। कई स्कूलों में गृह परीक्षाएं चल रही हैं। 25 मार्च से 30 मार्च तक परीक्षाफल घोषित होना था। तीन अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू होना था। कुछ स्कूलों ने सरकुलर भी जारी करने शुरू कर दिए थे लेकिन अब स्कूल बंद होने से शैक्षिक सत्र आगे बढ़ना तय है। यदि दो अप्रैल को स्कूल खुल भी गए, तो बाकी बची परीक्षाएं कराई जाएंगी, फिर परिणाम घोषित होगा। इसमें कम से कम 15 दिन लग सकते हैं। ऐसे में स्कूल में नया सत्र 15 से 20 दिन लेट हो सकता है।
विज्ञापन
मुख्य धार्मिक स्थल 08
रेलवे स्टेशन 10
रेस्टोरेंट 50
सिनेमाघर संचालित 4
जिम 12
(नोट - ये संख्या अनुमानित है। )
शिक्षण संस्थान अनुमानित संख्या छात्र संख्या अनुमानित
हायर एजूकेशन सेंटर 20 30,000
माध्यमिक विद्यालय 105 1,20,000
सीबीएसई 33 45,000
आईसीएसई 01 3000
कोट
गृह परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। बोर्ड परीक्षाएं यथावत चलती रहेंगी। दो अप्रैल के बाद प्रशासन का जो निर्देश होगा, उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा। शैक्षिक सत्र थोड़ा विलंब से शुरू होगा, लेकिन बीमारी से बचाव ज्यादा जरूरी है। - अर्पण सैनी ,सचिव इंडीपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन शामली
कोट
सहोदय ने प्रशासन के आदेश का पालन करने का निर्णय लिया है। दो अप्रैल तक स्कूलों को बंद करने के मेसेज अभिभावकों को भेजे जा रहे हैं। गृह परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। केवल बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित तिथि पर होंगी। - एके गोयल अध्यक्ष सहोदय, शामली
कोट
कोरोना के डर से बाजार में पहले ही ग्राहक कम थे। 25 प्रतिशत काम प्रभावित था। अधिकांश रेस्टोरेंट खाली हो गए थे। अब और बुरा हाल होगा। लेकिन बीमारी से बचने को व्यापार संघ प्रशासन के साथ है और पूरा सहयोग करेगा। सरकार को व्यापारियों के लिए आयकर, जीएसटी जमा करने की तारीख बढ़ानी चाहिए। - घनश्याम दास गर्ग, व्यापारी नेता