फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fear of Corona, business becomes expensive

कोरोना का डर दिखाकर महंगे कर दिए स्पेयर पार्टस

Thu, 27 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fear of Corona, business becomes expensive
शामली बुडाना रोड पर स्थित कप्युटर रिपेयर शॉप - फोटो : SHAMLI
कोरोना का डर दिखाकर महंगे कर दिए कंप्यूटर पार्ट्स
विज्ञापन

शामली। चीन में कोरोना वायरस का असर लोगों की जेब पर पड़ने लगा है। चीन से माल की सप्लाई बंद होने का डर दिखा दिल्ली की थोक मार्केट में कंप्यूटर लैपटॉप के पार्ट्स की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। इसका असर स्थानीय बाजारों पर हुआ है। लैपटॉप और कंप्यूटर रिपेयर कराना काफी महंगा हो गया है।

व्यापारियों के अनुसार कंप्यूटर और लैपटॉप के अधिकांश पार्ट्स चीन से ही आते हैं। इन दिनों चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप फैला है जिस कारण वहां से आने वाले माल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। स्थानीय कंप्यूटर संचालकों के अनुसार शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ आदि क्षेत्र में दिल्ली की नेहरू प्लेस, लाजपत राय मार्केट आदि थोक मार्केट से ही कंप्यूटर ,लैपटॉप के पार्ट्स आते हैं। वहीं से हार्ड डिस्क, रेप, मेमोरी कार्ड आदि अधिकांश चीजें आती हैं, लेकिन चीन में केेरोना वायरल फैलने के बाद से अचानक इनकी कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई, सभी पार्ट्स की कीमत 20-30 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

किसकी कितनी कीमत बढ़ी
वस्तु कीमत पहले कीमत अब
हार्ड डिस्क 3000 3500
रेम 450 550
प्रोसेसर 3500 4000
लैपटॉप बैटरी 1000 1300
एडॉप्टर 700 800
लैपटॉप स्क्रीन 2800 3200
कोट
कंप्यूटर और लैपटॉप के अधिकांश पार्ट्स की आपूर्ति चीन से होती है। रेट महंगे होने से कंप्यूटर और लैपटॉप की रिपेयरिंग भी महंगी हो गई है।
विकास कुमार, कंप्यूटर रिपेयर सेंटर संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed