{"_id":"57795d014f1c1bc0047f9a27","slug":"fear-is-in-kairana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना में दहशत अभी भी बरकरार : हुकुम सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना में दहशत अभी भी बरकरार : हुकुम सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांसद हुकम सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में कैराना पलायन को लेकर देश भर में हल्ला मचने के बाद भी यहां के हालात स्थिर नहीं दिखाई दे रहे हैं। बीजेपी सांसद हुकुम सिंह का यही मानना है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे गृहमंत्री से मिलेंगे और सूबे में राष्ट्रपति शासन की मांग करेंगे।
रविवार को नगर पालिका परिषद में प्रेसवार्ता आयोजित कर सांसद हुकुम सिंह ने कैराना की हालत को चिंताजनक बताते हुए प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। कहा कि स्थानीय पुलिस-प्रशासन सपा के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने अभी कैराना में हुए ताजा मामले का हवाला देते हुए कहा कि सपा सरकार के प्रतिनिधि यानी प्रशासन कहता है कि कैराना सामान्य है, लेकिन यह बिल्कुल झूठ है।
कैराना में दो दिन पूर्व रामा सिनेमा के मालिक प्रदीप के कार्यालय में घुसकर गुंडों ने घुसकर मारपीट करते हुए लूटपाट की। जब इस संबंध में प्रदीप ने कोतवाली में शिकायत की, तो पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता के चलते आरोपियों ने प्रदीप की बहन के घर जाकर फैसला न करने पर हत्या किए जाने की धमकी दी। इससे परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
बताया कि शामली जनपद का प्रशासन सांसद की भी नहीं सुनता है। प्रदीप मित्तल के चार सिनेमा घर थे, लेकिन अब मात्र एक ही रह गया है और तीन बंद हो चुके हैं। इसके चलते इनका तीन चौथाई परिवार कैराना से पलायन कर चुका है। इस संबंध में वे गृहमंत्री से मिलेंगे और सूबे में राष्ट्रपति शासन की मांग करेंगे। सांसद ने राज्यपाल और सीएम को इस संबंध में ई-मेल की है।