फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Father-in-law accused of attempted rape

महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप

Sat, 11 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law accused of attempted rape
थानाभवन। महिला ने थाने में तहरीर देकर ससुर पर दुष्कर्म करने का प्रयास व दहेज के कारण ससुरालियों पर उत्पीड़न कर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी तीन माह पहले सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के कस्बा गंगोह में हुई थी। उसके ससुराल वाले शादी के कुछ दिनों बाद से ही शादी में अतिरिक्त दहेज न मिलने के कारण परेशान करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को वह घर में अकेली थी तब ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर ससुर व अन्य ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने डायल 112 की मदद से उससे मुक्त कराया। अब थानाभवन थाने पर पहुंची महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed