फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Father comes to heart attack on stopping the student from exam

Shamli News: छात्र को परीक्षा से रोकने पर पिता को आया हार्ट अटैक

Wed, 21 Aug 2024 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Father comes to heart attack on stopping the student from exam
थानाभवन। पांचवीं कक्षा के छात्र को परीक्षा नहीं देने और बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर छात्र के पिता को हार्ट अटैक पड़ गया। हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर किया गया है। मामले में सामाजिक संस्था श्री सनातन हिंदू रक्षा दल ने भी धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। उधर, परिजनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कई आरोप लगाए।
विज्ञापन

कस्बे के दिव्या पब्लिक स्कूल के 5वीं कक्षा के छात्र को फीस जमा नहीं होने पर स्कूल प्रशासन ने परीक्षा नहीं देने दी थी। इसकी शिकायत परिजनों ने डीएम और बीएसए से की थी। मामले की जांच एबीएसए को सौंपी गई थी। छात्र की मां सोनाली शर्मा का कहना है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जांच के बाद नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। कहा कि मानसिक तनाव के कारण पति अवनीश को हार्ट अटैक आ गया, जिन्हें पहले शामली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


महिला ने वीडियो जारी कर कहा कि जिलाधिकारी को शिकायत करने के बावजूद एक महीने तक कुछ नहीं हुआ। इसके चलते मेरे पति तनाव में थे और उन्हें हार्ट अटैक आया है। अगर मेरे पति को कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार दिव्या पब्लिक स्कूल का प्रशासन, थानाभवन एबीएसए और शामली बीएसए होंगे। इस मामले में शामली बीएसए लता राठौर का कहना है कि उक्त मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर एबीएसए द्वारा जांच कराई गई थी। परिजन बयान देने नहीं पहुंचे, लेकिन स्कूल प्रशासन द्वारा उन्हें एग्जाम दिलवाने और पढ़ाई के लिए बच्चों को स्कूल भेजने की बात कही थी। फिर से जांच कमेटी गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दिव्या पब्लिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका का कहना है कि छात्र की कोई परीक्षा नहीं छुड़वाई। स्कूल प्रबंधन ने दो बार स्कूल में परिजनों को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह अब टीसी कटवाने की जिद पर अड़े हुए हैं। सामाजिक संगठन श्री सनातन हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रण कुमार ने कहा कि पीड़ित अभिभावक के पक्ष में धरना प्रदर्शन के साथ-साथ बीएसए, एबीएसए व स्कूल का पुतला फूंकने की चेतावनी दी है।

वर्जन
मामले की जांच मैंने की थी, मगर उसमें कोई ऐसे साक्ष्य नहीं मिले जो छात्र को परीक्षा से रोका गया हो। अब जांच समिति कर रही है।



राहुल धामा, एबीएसए।



छात्र को परीक्षा नहीं देने के मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



रविंद्र सिंह, डीएम शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed